राष्ट्रीय जनमोर्चा। ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अब जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा जेवर’ के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को यह प्रस्ताव योगी कैबिनेट ने पारित कर दिया। स्वंम सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन के मीडिया सेंटर में दोनों उप-मुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के साथ पत्रकार वार्ता में इस फैसले का ऐलान किया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े विमानन केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनकी 25 वर्ष की अविराम सेवा यात्रा के अभिनंदन में मंत्रिपरिषद ने आज विशेष प्रस्ताव पारित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश प्रशासनिक शिथिलता, असुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पारदर्शी और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था अपनाई गई। कानून व्यवस्था मजबूत हुई और निवेश का वातावरण बना। डबल इंजन सरकार के समन्वय से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया है। सरकार इस लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। पत्रकार वार्ता में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार मौजूद रहे।


Leave a Reply