राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 स्थित प्रचीन शिव कुटी मंदिर में कायस्थ समाज के उत्थान के लिए संपूर्ण भारत में काम कर रही संस्था अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महसभा एवं स्थानीय संस्था श्री चित्रगुप्त कायस्थ सेवा समिति द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम-दवात का सामूहिक रूप से पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब कायस्थ समाज के हित में दोनों संस्थाओं के कई महिला-पुरुष पदाधिकारी एकसाथ उपस्थित रहे और इसका संदेश ‘एकता में शक्ति’ भी बहुत दूर तक गया है।
बुधवार, 11 नवंबर, यमद्वितीया के दिन आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के साथ-साथ सामूहिक कलम-दवात पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली-एनसीआर के कायस्थों ने भी शिरकत की। साथ ही सर्वसमाज के लोग भी शामिल हुए। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply