गौतमबुद्ध नगर के कायस्थों ने की भगवान श्री चित्रगुप्त कलम दवात पूजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। कन्हैया कुंज, छपरौला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थों की संस्था ऑल इंडिया कायस्थ काउंसिल की गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम- दवात की पूजा अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन में संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव ने यजमान की भूमिका निभाई। उनके साथ जिला गौतमबुद्ध नगर के जिला सचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, उनकी पत्नी रीना कुलश्रेष्ठ और स्थानीय वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार श्रीवास्तव भी पत्नी श्रीमती पूनम श्रीवास्तव के साथ पूजा-अर्चना की और सभी के लिए सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान चित्रगुप्त से कामना की।
इस अवसर पर जिला गौतमबुद्ध नगर के संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव (बिन्नी), सह कोषाध्यक्ष संजय लाल श्रीवास्तव, सचिव रीतेश कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव राजन कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ वृज किशोर श्रीवास्तव, रोहित कुमार श्रीवास्तव, भोला लाल श्रीवास्तव सपत्नी (इलेक्ट्रिशियन), अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सुनील श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, ठाकुर सचिन सिंह (विनायक बैटरी), ठाकुर ओम सिंह, सुभाष मौर्या (इलेक्ट्रिशियन), उदल सिंह कश्यप, मास्टर महेश पटेल, विश्वजीत शर्मा और पत्नी श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्रीमती अलका श्रीवास्तव, श्रीमती खुशबू श्रीवास्तव, चुनमुन श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव, ठाकुर ज्योति सिंह, श्रीमती मंजू मौर्या आदि उपस्थित रहे।
बुधवार, 12 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के बारे में ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी कलम और मिठाई बांटकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रभु की इच्छा तक प्रसाद वितरण किया गया। सामूहिक भोजन भी कराया गया। उन्होंने समस्त सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

admin
About admin 3406 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*