लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ का 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित, कई प्रतिभाएं सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में अपना 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी अतिवल सिंह के अनुसार, कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न राज्यों से अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षाविद् और समाजसेवी शामिल हुए। रविवार, 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, हुकुम सिंह राजपूत एवं प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह रहे।
अतिथियों ने अपने-अपने विचार साझा किए और समाज के विकास, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही समुदाय के भीतर एकता, शिक्षा और संगठनात्मक विकास को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।
पीआईआईटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने मंच पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का राष्ट्रीय अधिवेशन समाज की एकता, शैक्षिक विकास एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण के संकल्प को समर्पित रहा। हम सभी का मकसद समुदाय के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक विकास तथा युवाओं व महिलाओं की संगठन में भागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कई प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।
समारोह में आलोक चेतना स्मारिका का लोकार्पण भी किया गया। जिसके माध्यम से समाज के अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं को एक एकीकृत डायरेक्टरी से जोड़ना तथा सिविल सेवा व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करना है। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, वीपी सिंह, वरुण ठाकुर, केपी वर्मा, प्रोफेसर बी प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ सहयोगी इं. पूरन सिंह, डॉ अजय राज, इं. चैतन्य देव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी अतिवल सिंह ने सभी अतिथियों, आलोक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का हृदय से धन्यवाद किया है।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*