लक्ष्मी सिंह ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद का पदभार ग्रहण किया

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। नवागत पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को कमिश्नरेट गाजियाबाद पहुंचकर पुलिस आयुक्त के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्हें कमिश्नरेट गाजियाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सलामी ग्रहण की। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि श्रीमती लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद कमिश्नरेट की पहली महिला पुलिस आयुक्त बनी हैं। गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचने पर यहां के पूर्व पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड एवं अन्य सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह करीब चार साल तक गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर रहीं। उन्होंने 30 नवंबर 2022 को पदभार संभाला था। लक्ष्मी सिंह एडीजी रैंक की अधिकारी हैं और पहले मेरठ रेंज की डीआईजी भी रह चुकी हैं। नोएडा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, तकनीक आधारित पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर काम किया है।

admin
About admin 3429 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*