रूस के माध्यम से इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को मिला वैश्विक अनुभव

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में रूस के साथ आयोजित अंतरराष्ट्रीय विनिमय कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उत्साहपूर्ण अनुभव रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करना तथा विभिन्न देशों की परंपराओं, जीवनशैली और शैक्षिक प्रणालियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि रूस की प्रतिनिधि सुश्री लारिसा तारासेविच ने अपने संबोधन में रूस की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, कला एवं साहित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय मैत्री के महत्त्व को रेखांकित किया। साथ ही रूसी संस्कृति, लोक परंपराओं एवं जीवनशैली का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया, जिसने विद्यार्थियों को रूस की सांस्कृतिक विविधता को निकटता से समझने का अवसर दिया।
विद्यालय के सचिव प्रियंक जोशी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करने के साथ-साथ उनमें वैश्विक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास एवं पारस्परिक सौहार्द की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों को समझना और उनसे जुड़ना भी सीखने की एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है।

admin
About admin 3429 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*