हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल, 21 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में 19 व 20 दिसम्बर को हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को एक बार फिर बवाल की संभावना पर प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को नमाज के बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। शासन के मुताबिक फिलहाल हालात सामान्य है। धारा 144 लगी हुई है, लेकिन एहतियात बरते जा रहे हैं, ताकि दोबारा से हिंसक प्रदर्शन न हो सके। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर हुई हिंसा के बाद अब प्रदेश में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। आज जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर बवाल की संभावना को देखते हुए संवेदनशील जिलों में प्रशासन ने पहले से ही एहतियातन इंटरनेट बंद करने का एलान कर दिया है। कुछ जिलों में इंटरनेट बंद है, जिसमें सहारनपुर, मेरठ, आगरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद और बिजनौर शामिल हैं। राज्य प्रशासन ने सभी जिलों के डीएम को यह छूट दे रखी है, अगर मामला संवेदनशील और सांप्रदायिक तनाव की संभावना है तो एहतियात के तौर पर अपने इलाके में इंटरनेट को बंद करा सकते हैं। जबकि शामली, बुलंदशहर, आगरा, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, अलीगढ़, सीतापुर में अगले आदेश तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*