कोहरे की चपेट में उत्तर भारत : यूपी में 50 और बिहार में 36 लोगों की मौत

डॉ कमलेश भारद्वाज

नई दिल्ली। उत्‍तर भारत के अधिकांश जिलों में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया है। कई नगरों में कोहरे के कहर के चलते वाहन हादसे के शिकार हुए हैं। खासकर उत्तर प्रदेश में 50 और बिहार में अब तक सर्दी से 36 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर की हालत भी चिंताजनक है। पूरा इलाके में कोहरा सितम ढा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण तीन फ्लाइटों को डाइवर्ट करना पड़ा, जबकि दिल्‍ली से होकर आने-जाने वाली नार्दर्न रेलवे रीजन की 30 ट्रेनें देर से चल रही हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हांड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। बीते कुछ दिनों से पारा पांच डिग्री के नीचे ही रहा है। सोमवार को भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी पूरी तरह से ज़ीरो है, आम जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। अधिक कोहरा होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट को डाइवर्ट कर दिया गया है और सभी यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह फ्लाइट का स्टेटस जानने के लिए अपनी एयरलाइन के टच में रहें। हालांकि, उत्तराखंड में दिन में चल रही बर्फीली हवाओं का असर कम होने से गिरते तापमान में मामूली सुधार हुआ है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में जल स्त्रोत जम गए हैं। जम्मू कश्मीर में चिल्ले कलां के बीच पारा लगातार गिर रहा है और डल झील समेत लगभग दूसरे जलस्त्रोत जम गए हैं।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*