जेएनयू: हिंसा में छात्र संघ अध्यक्ष समेत 30 घायल, पुलिस मुख्या‍लय पर छात्रों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर रविवार को लाठी से मारपीट करने और एक दूसरे पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। हिंसा में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 30 लोग घायल हैं। छात्रों ने इस घटना के विरोध में पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है।

छात्रों ने एक दूसरे पर हिंसक गतिविधि में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों ही गुटों की तरफ से बताया गया कि रविवार को हुए इस घटनाक्रम में एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्र घायल हुए हैं। कुछ छात्रों को एम्स व सफदरजंग अस्पताल भी ले जाया गया है। उधर तस्वीरों को देखें तो कुछ नकाबपोशों ने रविवार को जूएनयू में जमकर छात्रों और शिक्षकों को पीटा है। छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष लहूलुहान हो गई। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दौरा किया है। उन्होंने कहा है कि कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। यह गुंडागर्दी है। लड़कियां बुरी तरह से चीख-पुकार रही थीं, तब भी उन पर गुंडे डंडे बरसा रहे थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*