राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। ईरान की राजधानी तेहरान के पास बड़ा विमान हादसा हो गया है। इस विमान में 170 यात्री सवार थे। हादसे में सभी यात्री मारे गए हैं। बोईंग 737 जेट एक तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने यह जानकारी दी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार ईरान स्थित खामेनेई हवाई अड्डे के पास यात्रियों से भरा विमान क्रैश हो गया है। कहा जा रहा है कि ये विमान यूक्रेन का था। विमान में क्रू मेंबर सहित करीब 170 यात्री सवार थे। हालांकि, इससे पहले कहा गया था कि विमान में 180 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने कहा कि तेहरान के दक्षिण-पश्चिम बाहरी इलाके में दुर्घटना स्थल पर एक जांच दल मौजूद है। राष्ट्रीय विमानन विभाग की एक जांच टीम को घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत ही स्थान पर भेज दिया गया था। हालांकि, एयरलाइन की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।


Leave a Reply