निर्भया के दोषियों को अब एक फरवरी को होगी फांसी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले के चारों दोषियों का नया डेथ वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया है। चारों दोषियों को अब 1 फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इससे पहले इस मामले के दोषी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने की तारीख तय की थी, लेकिन इसके बाद दोषी मुकेश सिंह कोर्ट पहुंच गया था। उधर नया डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि जब तक दोषियों को फांसी पर नहीं लटका दिया जाता, तब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा। मुझको पिछले सात साल से तारीख पर तारीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह निर्भया के गुनहगारों का ही मानवाधिकार देखा जा रहा है। हमारा मानवाधिकार कोई नहीं देख रहा है। ज्ञात हो कि 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भयाकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। निर्भया (23) के साथ चलती बस में गैंगरेप किया गया था और उसकी बुरी तरफ पिटाई की थी। बाद में अस्पताल में निर्भया की मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक नाबालिग था। नाबालिग को किशोर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके अलावा बाकी चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*