राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इन्दिरापुरम पब्लिक स्कूल में शनिवार, 18 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए हर्ष, विस्मय एवं रोमांच से भरपूर एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विद्यार्थियों को सम्मोहित करने वाले व आकर्षक कार्यक्रम थे। जैसे कमांडो क्रॉल, आर्चरी, वॉल क्लाइम्बिंग, जोअब रोलर, मैजिकल मेज, कमांडो नेट आदि।
पॉटरी इस आयोजन का एक और आकर्षक कार्यक्रम था। सभी प्रतिभागी विद्यार्थी ट्रैक सूट तथा स्पोर्टस शूज पहनकर आए थे। बच्चों को उम्र एवं कक्षाओं के हिसाब से अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक कार्यकर्ता एक योजनाबद्ध तरीके से सभी बच्चों को एक के बाद एक सभी क्रियाओं को संपन्न करा रहे थे। बच्चे भी अत्यधिक उत्साहित थे और दौड़-भागकर अधिक से अधिक क्रियाओं का आनंद उठा लेना चाहते थे।
शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने आगामी वर्षों में और भी अधिक रोमांचक कार्यक्रमों के आयोजन के आश्वासन के साथ कार्यक्रम के समापन का समापन किया।


Leave a Reply