फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल

एक संवाददाता द्वारा

नई दिल्लीlफिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी का शनिवार को मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल नाके के पास एक्सीडेंट हो गयाl वह गाड़ी से कहीं जा रही थींl हादसे में उन्हें चोट आई है। कार में पीछे बैठी शबाना ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, इसलिए कम चोट आई हैl

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शबाना आज़मी की गाड़ी का एक्सीडेंट एक ट्रक से हुआ हैl सोशल मीडिया पर शबाना आज़मी और एक्सीडेंट स्थल की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैंl शबाना आज़मी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl इसके अलावा वह कई विषयों पर अपनी बात भी रखती हैंl रायगढ़ पुलिस के अनुसार ‘शबाना आज़मी और उनका ड्राइवर कार एक्सीडेंट में घायल हो गए हैंl यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल के पास हुआ हैंl वह पुणे से मुंबई वापास आ रही थीं। उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गईl जावेद अख्तर भी गाड़ी में थे लेकिन वह सुरक्षित हैंl शबाना और कार चालक को एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैंl’

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*