कन्हैया कुमार की तुलना में शरजील ने बोले अधिक खतरनाक शब्द : अमित शाह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर टुकड़े-टुकड़े गैंग पर निशाना साधा है। जेएनयू छात्र शरजील इमाम को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शरजील का वीडिया देखें। उनके भाषण सुनें। उन्होंने कन्हैया कुमार की तुलना में अधिक खतरनाक शब्द बोले हैं।

शाह ने कहा कि आज दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब वह जेल में बंद रहेगा। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे और मोदीजी ने उनको जेल में डालने का निर्णय किया, लेकिन केजरीवाल सरकार ने उनके खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति नहीं दी है।

रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं का लक्ष्य था कि देश का कश्मीर इस देश का अभिन्न हिस्सा बने। मोदीजी को दोबारा बहुमत मिला। उन्होंने 5 अगस्त 2019 को तनिक भी देर किए बगैर अनुच्छेद 370 और 35ए को कश्मीर से उखाड़ फेका है।

गृहमंत्री ने कहा कि 2019 में मोदीजी की सरकार बनी। देश की जनता ने विपक्ष के झूठे प्रचार के सामने एक मुश्त होकर मोदी को 303 सीटों के साथ फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाया है। इसका कारण पांच साल तक भाजपा सरकार ने देश को बदलने का प्रयास किया है। देश की समस्याओं को समझाया है और उनको सुलझाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करते हुए शाह ने कहा कि जय-पराजय जीवन का हिस्सा है। जब विजय मिलती है तो हमें राजीव गांधी की तरह अहंकारी नहीं होना है। जब पराजय मिलती है तो हताशा में नहीं डूबना है। भाजपा विचारधारा के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है। कांग्रेस की मौजूदा स्थित पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वो पार्टी हैं जिसकी संसद में 2 सीटे हो गई थीं। राजीव गांधी ने हमारा मजाक उड़ाया था हम दो हमारे दो। तब 400 कांग्रेस के सांसदों का टोला वहां इस बात पर हंसा था और आज कांग्रेस की ये स्थिति हो गई है उनको विपक्ष में बैठने लायक सांसद भी नहीं मिले हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*