देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी बने कानून : नितेश पाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने भारत सरकार को एक ज्ञापन देकर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी नया कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इससे देश भर के हर हिस्से में आए दिन होने वाली मीडिया कर्मियों के साथ जुड़ी घटनाओं से निपटा जा सकेगा। साथ ही पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

मंगलवार को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नितेश पाल ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया की भारत के हर प्रदेशों में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बीजेएमटीयू संगठन की ओर से भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री,ग्रृहमंत्री को भी पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं से उन सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा प्रदान कराने के लिए बात की जाएगी। पाल ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं गृह मंत्रियों को भी पत्रकारों के लिए खुद सुरक्षा गाइड लाइन तैयार करनी चाहिए, जिससे मीडिया को सुरक्षा प्रदान की जा सके।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*