इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में खेल दिवस का आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न अन्तर्हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय का ध्वज फहराकर की गई। उसके पश्चात चारों हाउस के विद्यार्थियों की कदमताल शुरू हुई। आगे-आगे हाउस कैप्टन और उनके पीछे कदम से कदम मिलाते किशोर सिपाही जनपथ का दृश्य जीवंत कर रहे थे।

कदमताल के पश्‍चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा की उदघोषणा  के साथ खेल प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ। विद्यार्थियों ने अतिथि तथा अभिभावकों के सम्मान में मधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 100 मी, 200मी, 800मी दौड़ तथा रिले दौड़ के साथ-साथ शॉर्ट पुट तथा लॉंग जम्प तथा छोटे विद्यार्थियों के लिए सेक रेस एवं थ्री लैग रेस आदि खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पहली कक्षा 1 से कक्षा 5 तक दूसरी कक्षा 6 से 8 तक तथा तीसरी श्रेणी में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। सभी प्रतिभागी अत्यधिक उत्साहित तथा अपनी-अपनी हाउस ड्रेस में नजर आ रहे थे। अन्य दर्शक विद्यार्थी, अध्यापक तथा हाउस इंचार्ज अपने-अपने हाउस के प्रतिभागी सदस्यों का जोरों से उत्साहवर्धन कर रहे थे। बीच-बीच में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया जा रहा था। दोपहर 12 बजे प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित कर तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*