जन सहयोग संस्थान ने की दो थाना बनाने की मांग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नोएडा। जन सहयोग संस्थान ने पुलिस कमिश्नर से गाजियाबाद सीमा से सटे चिपियाना व शाहबेरी के पास नया पुलिस थाना सृजित व निर्मित करने की मांग की है ताकि यहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो सके और लोगों को लम्बी दूरी तय करके थाना बिसरख तक न जाना पड़े। 

जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भेजकर चिपियाना और शाहबेरी के अलग-अलग थाना बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि थाना बिसरख काफी दूर है। ऐसे में लोगों को बिसरख जाने में समस्या पेश आती है। चूंकि चिपियाना और शाहबेरी गाजियाबाद सीमा से सटे हुए हैं, इसलिए  ऐसे में यहां लोगों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए एक नए पुलिस थाना का निर्माण जरूरी है। शर्मा ने जनहित में पुलिस कमिश्नर से इस मांग को पूरा कराने की मांग की है।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*