कायस्थ महासभा ने मनाया वसंत पंचमी का त्योहार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) ने गुरुवार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ वसंत पंचमी का त्योहार मनाया। संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती की गई। उसके बाद बच्चों को उपहार और प्रसाद का वितरण संपन्न हुआl संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके सक्सेना इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी सदस्यों से संस्था के कार्यक्रम के विषय में चर्चा की और सभी की उपस्थिति एवं सहयोग के लिए धन्यवाद कियाl

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*