मेवाड़ : विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने किया धमाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आडिटोरियम में बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गीत व कविताओं के जरिये खूब धमाल किया। मेवाड़ में पढ़ाई के दौरान प्राप्त अनुभवों को विद्यार्थियों ने साझा किया। इस दौरान बीएड विभाग की ओर से छात्र अजय यादव मिस्टर फेयरवेल व श्वेता केन मिस फेयरवेल चुनी गईं, जबकि डीएलएड की तरफ से छात्र धीरेन्द्र सिरोही मिस्टर फेयरवेल और लक्ष्मी का मिस फेयरवेल के रूप में चुनाव हुआ।

कार्यक्रम में मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ अशोक कुमार गदिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने जो अच्छाइयों के पाठ मेवाड़ में सीखे हैं, उन्हें आम जनमानस तक पहुंचाएं। जो शिक्षा के संस्कार प्राप्त किये हैं, उन्हें अपने जीवन में अवश्य ढालें। अगली पीढ़ी तक कैसे ये संस्कार पहुंचें, इसके बारे में योजनाबद्ध तरीके से विचार करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देशभक्ति को बढ़ावा दें। सह-अस्तित्व की भावना का विकास करें। सभी का सम्मान करते हुए सभी को साथ लेकर चलें। देशभक्ति व संवेदनशीलता एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास जरूर करे। यही एक अच्छे व योग्य शिक्षक की निशानी होती है। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिक डॉ. अलका अग्रवाल समेत शिक्षा विभाग का समस्त शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*