पीसीएमए के सदस्यों ने ली कैंसर जागरूकता अभियान चलाने की शपथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन एवं यूआईएमटी कालेज मोदीनगर ने संयुक्त रूप से वर्ल्ड कैँसर दिवस मनाया। इस अवसर पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में संस्था के पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों बेटियों एवं महिलाओं ने भी भाग लिया।

मंगलवार को आयोजित समारोह में पीसीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसके शर्मा ने कहा कि ब्रेस्ट केंसर से महिलाएं जागरूक होकर ही इस बीमारी से बच सकती हैं। संस्था व UIMT ग्रुप ने और संस्था के पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण भारत में वर्ल्ड केंसर डे पर शपथ ली कि ब्रेस्ट केंसर पर करेंगे रोगियों के साथ- साथ आम नागरिकों को भी जागरूक। हर सम्भव प्रयास से  ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों के उपचार एवं जागरूकता के लिए देश के हर प्रदेश व जिले में लगाया जाएगा जन जागरूकता अभियान के तहत निःशुल्क परामर्श कैम्प। समारोह में चेयरपर्सन डॉ सुधा सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को इस बीमारी के बारे में अवेयर होने की जरूरत है। भारत में ब्रेस्ट कैंसर से काफी महिलाएं मौत से लड़कर ठीक हुई हैं। हम और हमारा समाज इस केंसर से तभी लड़ सकता है, जब इसके बारे में जागरूक होगा। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जयवीर सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ आरके शर्मा, डॉ अनिल कोरी, डॉ सौरभ सिंघल, डॉ जमील खान, डॉ जुबेर त्यागी, डॉ संजय सिंह, डॉ आकांक्षा चौधरी, डॉ शिवम चौधरी, अनिल चौधरी, आरती, छवि, आयुषी, पवित्रा मेडम, पायल आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*