राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। विद्या नगर पिंक सिटी रोड स्थित सेंट हुड कान्वेंट स्कूल में ‘मॉम एंड बेबी शो ‘ का आयोजन किया गया । करीब 51 बेबी एवं मॉम ने भाग लिया । कार्यक्रम का उद्घाटन मिस अर्थ 2016 एवं मिस टूरिज्म वर्ल्ड इंडिया दिव्यांशी जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉo सोनाली गुप्ता, समाज सेवी राजीव त्यागी और डॉ. सुदेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ. उमेश शर्मा एवं डॉ संजीव शर्मा के सौजन्य से इस अवसर पर मंगलम अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और शिक्षकों ने जांच कराई। कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेस्ट वॉक, मोस्ट कॉन्फीडेंट, मोस्ट एट्रेक्टिव, बेस्ट लुक मॉम एंड बेबी दोनों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप श्रीमती गीता एवं गर्विका, द्वितीय रनर अप श्रीमती नेहा एवं शिरिष को एवं कार्यक्रम की विजेता का पुरस्कार श्रीमती रितु एवं बेबी अविश्का को दिया गया।
शनिवार को पीआरओ हेमलता ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि कैटेगरी ‘ए’ में मोस्ट स्माइली फेस एवं एक्टिव चाईल्ड जौहर को, हेल्थी बेबी जुड़वां भाइयों अटीफ एंड आरिफ को, फोटोजनिक फेस गर्विका, वैल ग्रुम बेबी परी को, कर्लिस्ट हेयर अभिनंदन को दिया गया। कैटेगरी ‘बी’ में बेबी अविश्का को एक्टिव चाइल्ड एवं मॉम रीतू को पुरस्कृत किया गया । टैलेंट सर्च बेबी शिरिष एवं मॉम नेहा को, मोस्ट एवेयर मॉम का पुरस्कार मॉम एवं शिक्षिका किरन को, फैन्सी ड्रेस का पुरस्कार मॉम सपना एवं बेबी रियांश को, वैल ग्रुम का पुरस्कार बेबी निमिष एवं मॉम मेघा को दिया गया।


Leave a Reply