कोरोना वायरसः होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोरोना वायरस फैलने की वजह से वह इस साल होली मिलन समारोह के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘हम भारतीयों के लिए होली एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर मैंने इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। मैं सभी से सार्वजनिक समारोहों से बचने और अपनी व परिवार की अच्छी देखभाल करने की भी अपील करता हूं।’
शाह ने एक और ट्वीट में कहा कि भारत कोरोना वायरस से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है और सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण उपाय करें। कुछ बुनियादी उपाय बेहद सरल हैं जैसे- हाथ धोना और स्वच्छता का पालन करना। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस जानलेवा बिमारी की वजह से होली मिलन समारोह में शामिल न होने की घोषणा की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*