राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में थाना विजय नगर पुलिस ने एन्टी नारकोटिक्स और शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चला रखा है। इस मामले में गुरुवार को पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन शातिर शराब तस्करों को कार्बन फैक्ट्री के पास से दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब क्रेजी रोमियो छत्तीसगढ़ मार्का बरामद की गई है। यह शराब होली के त्योहार में बेचने के लिए तस्करी से लाई जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपितों में रोहित पुत्र नंदू निवासी सराय नजर अली थाना कोतवाली गाजियाबाद, रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र जमालुद्दीन मेवाती निवासी सराय नजर अली थाना कोतवाली गाजियाबाद और रिजवान पुत्र उस्मान निवासी प्रेम नगर गौशाला फाटक थाना विजय नगर गाजियाबाद शामिल हैं। इन तीनों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मुनेश सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, राजवीर सिंह और कांस्टेबल विशाल राठी शामिल हैं।


Leave a Reply