PIIT में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, छात्रों के उत्साह, उमंग और उत्सव का संगम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। एक नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत हमेशा उत्सुकता और सपनों से भरी होती है। कॉलेज या विश्वविद्यालय के जीवन में कदम रखने वाले नए छात्रों के लिए ‘ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ केवल एक औपचारिक शुरुआत नहीं, बल्कि उनके उत्साह, उमंग और उत्सव का एक अनूठा संगम होता है। गुरुवार को प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) में भी यही सब देखने को मिला। सत्र 2026-27 बैच के छात्र-छात्राओं ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्साह, उमंग और उत्सव का बेमिसाल परिचय दिया।
संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन को केवल किताबी पढ़ाई और उच्च अंक हासिल करने तक सीमित न रखें, बल्कि सही निर्णय लेने की क्षमता, अच्छे मानवीय मूल्यों और समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें।
20 अगस्त की सुबह कार्यक्रम की शुरुआत साढ़े आठ बजे हवन पूजा से हुई। साढ़े 11 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमायूं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बीएस राजपूत, विशेष अतिथि अयोध्या के पूर्व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री हेम सिंह, विशिष्ट अतिथि पीसीएस (PIIT) के सदस्य व पूर्व एडीएम श्री बच्चू सिंह, भाजपा नेता आनंद साहू और चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके बाद मां सरस्वती और प्रथम पूजय गणेश की वंदना की गई।
डी के राम हाल में सजे मंच से चेयरपर्सन श्रीमती मिथलेश सिंह और श्रीमती जागेश सिंह ने वंदे मातरम गाकर उपस्थित लोगों में उत्साह और जोश का संचार कर दिया। निदेशक आरके शाक्य ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत-सत्कार किया। विशेष अतिथि श्री हेम सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए प्रेरणादायक संदेश दिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य, गीत एवं समूह में नाट्य की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।


प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) के चेयरमैन डॉ. भरत सिंह ने विद्यार्थियों की सरहना करते हुए कहा, “आज पूरे PIITian परिवार ने बहुत अच्छा काम किया है। आज के कार्यक्रम की सफलता आपके कई दिनों के समर्पण और कड़ी मेहनत का नतीजा है। आप सभी का धन्यवाद!” संस्थान के निदेशक आरके शाक्य ने भी ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अच्छी कोशिशों के लिए सभी टीमों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके अच्छे काम और लगन के लिए कल्चरल टीम का खास तौर पर धन्यवाद!
विशिष्ट अतिथि श्री बच्चू सिंह ने जहां छात्रों के लिए प्रेरणादायक संबोधन और आशीर्वाद प्रदान किए, वहीं सह संस्था एयर गुरुकुल (airGurukul) की प्रमुख सुश्री प्रिया लक्ष्मी ने अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किए। मंच संचालन बबलू रावत ने किया। इस अवसर पर आराधना वर्मा, पीआईआईटी के सभी स्टाफ, फैकल्टी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*