राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस 2026 शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह बैंसला ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़े अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शनिवार, 15 अगस्त को आयोजित जश्न-ए-आजादी के शुभ अवसर पर बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं प्रबंधक अजीत सिंह बैंसला ने स्वतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को देश की आजादी के इतिहास और अमर शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
श्री बैंसला ने कहा कि यह स्वतंत्रता हमें बहुत संघर्ष और कठिनाइयों के बाद मिली है, इसलिए इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को देश को स्वच्छ, भ्रष्टाचार-मुक्त और सशक्त बनाने के लिए बच्चों को जीवन में अनुशासन अपनाने और समाज में आपसी प्रेम, एकता व भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुमित बैंसला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी, कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणा कोटि सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।


Leave a Reply