आतंकियों के निशाने पर गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात पुलिस को मिला धमकी भरा पत्र

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

अहमदाबाद। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी को लेकर गुजरात पुलिस को आतंकियों की ओर से एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें गुजरात में दंगा कराने, पुलवामा और उरी जैसे हमले करने की धमकी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम विजय रूपाणी और कई अन्‍य हिंदूवादी नेताओं के आतंकियों के निशाने पर होने की बात कही गई है।
पत्र में लिखा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश के गृह राज्‍यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा, डॉ. तोगड़िया आदि नेताओं को मौत बुला रही है। गुजरात में दंगा भी कराएंगे, रोक सको तो रोक लो। पुलवामा व उरी की तरह एक बड़े आतंकी हमले के लिए तैयार रहो। गुजरात पुलिस के खुफिया विभाग के उपायुक्‍त भगीरथ टी गढवी ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट के पुलिस आयुक्‍त सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक परिपत्र इस संबंध में जारी किया है।
पत्र में बताया है कि अमित शाह, विजय रूपाणी, नितिन पटेल, प्रदीप सिंह जाडेजा, पुलिस महानिदेशक, जगन्‍नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज, भाजपा अध्‍यक्ष जीतूभाई वाघाणी, विधानसभा में कांग्रेस के सचेतक शैलेष परमार, गुजरात हाईकोर्ट के मुख्‍य न्यायाधीश विक्रम नाथ, अंतरराष्‍ट्रीय हिंदू परिषद के अध्‍यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया, अहमदाबाद पुलिस आयुक्‍त आशीष भाटिया व भाजपा के कई नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं, जो आतंकियों के निशाने पर हैं।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*