कोरोना वायरस से बचाव के लिए लक्ष्य फाउंडेशन ने किया लोगों को जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को बताया कि वे कैसे खुद को और अपने परिवार को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा सकते हैं।
प्रताप विहार गाजियाबाद में चलाए गए जागरूकता अभियान में लक्ष्य फाउंडेशन के संरक्षक वीके सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मल्लिका जनार्दन, जिला उपाध्यक्ष गोदाम्बरी, जिला महासचिव अनीता सक्सेना, जिला कार्यक्रम सचिव रागिनी श्रीवास्तव, रजनी, सरोज, भारतीय मानव अधिकार जन कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश प्रमुख हर्ष श्रीवास्तव, मंडल प्रमुख डॉ मिलन, प्रदेश उप प्रमुख जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
वीके सक्सेना ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि 22 मार्च की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। उनका उद्देश्य कोरोना वायरस से लोगों का बचाव करना है। सक्सेना ने कहा कि अगर हम बाहर नहीं निकलेंगे तो कोरोना वायरस से हमारा बचाव होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को करीब 1000 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दवा दी गई। यह दवा होम्योपैथिक है और आयुष्मान मंत्रालय द्वारा सलाह दी गई है। वहीं लक्ष्य फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव ने अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*