पानीपत। देश में कोराना संक्रमण को बढ़ावा देने के कथित आरोपित तब्लीगी मरकज जमात के मुखिया मोहम्मद साद कांधलवी की तलाश में दिल्ली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पूरी ताकत लगा दी है। देश ही नहीं बल्कि साउथ एशिया में दिल्ली पुलिस का बेहद मजबूत नेटवर्क है। जबकि हरियाणा तीन ओर से दिल्ली से लगता है, इसके चलते आशंका है कि साद हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर या फिर मेवात में छिपा हो सकता है।
गौरतलब है कि मोहम्मद साद मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिला से लगते शामली जिला के कांधला कस्बे का मूल निवासी है। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि साद का कांधला में आना-जाना हरियाणा में जीटी रोड के माध्यम से वाया पानीपत होता है। जबकि तब्लीगी मरकज जमात से बड़ी संख्या में हरियाणा के उन क्षेत्रों में आना-जाना है, जहां पर मुस्लिम निवास करते हैं। हरियाणा पुलिस ने पानीपत समेत अन्य जिलों में तब्लीगी मरकज जमात से जुड़े इस्लाम धर्म के प्रचारकों को पकड़कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है। अकेले पानीपत में ही जमातियों की संख्या 100 के पार है। इसके चलते दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आशंका है कि तब्लीगी मरकज जमात का मुखिया मोहम्मद साद कांधलवी हरियाणा में कहीं छिपा हो सकता है।
मोहम्मद साद की तलाश के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हरियाणा पुलिस से सहयोग मांगा है। पानीपत पुलिस सक्रिय हो गई है और पानीपत व समालखा क्षेत्र की मुस्लिम बाहुल कालोनियों व ग्रामीण अंचल में पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को चौकस कर दिया है। पानीपत के पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने तब्लीगी मरकज जमात के मुखिया मोहम्मद साद को लेकर दिल्ली पुलिस के अलर्ट पर बताया कि पुलिस पानीपत की हो या हरियाणा या फिर उत्तर प्रदेश व दिल्ली की, पुलिस का एक ही मकसद है कि आरोपित को पकड़ना।


Leave a Reply