मोदी और योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीऔर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी लोग अभद्र टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं। राजधानी लखनऊ में मोदी और योगी पर टिप्पणी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
भाजपा लखनऊ के युवा नेता शशांक शेखर सिंह की तहरीर पर लखनऊ के प्रशांत कन्नौजिया के खिलाफ थाना आशियाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा आरोपित के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में भी केस दर्ज है। खुद को पत्रकार बताने वाले प्रशांत कन्नौजिया को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब हजरतगंज के केस में भी आरोपित की जमानत खारिज कराएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनपढ़ कहने के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने वाले प्रशांत कन्नौजिया का मन बढ़ गया था। अब उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है। प्रशांत के खिलाफ आईपीसी 500,501,505 और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले भी आरोपित जेल जा चुका है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*