मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई। इनमें मुंबई में 44 ,पुणे में 9, नागपुर में 4 और अहमदनगर, आकोला व बुलढ़ाणा में 1-1 लोग शामिल हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र अब 1078 हो गई है। जबकि कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में 79 कोरोना पीडि़त पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं। इसलिए कोई भी नागरिक पैनिक न हों। सभी लोग अपने घरों में रहकर सरकारी निर्देशों का पालन करें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में कोरोना पीडि़तों के 60 और नए मामले सामने आए हैं। इस समय मुंबई में 686, पुणे में 160, सांगली में 26, ठाणे में 21, कल्याण-डोंबिवली में 25, नवी मुंबई में 28, मीरा-भाईंदर में 03, वसई विरार में 10, पनवेल में 06, रत्नागिरी, यवतमाल में 3-3, नागपुर में 23, अहमदनगर में 26, उस्मानाबाद में 04, लातूर में 09, औरंगाबाद में 12, बुलढाणा में 08, सातारा में 06, कोल्हापुर में 02, उल्हासनगर, नासिक व ग्रामीण, जलगाव ग्रामीण व मनपा, औरंगाबाद ग्रामीण, जालना, हिंगोली, गोंदिया, वासिम, अमरावती में 1- 1 कोरोना पीडि़तों का इलाज किया जा रहा है।


Leave a Reply