मुंबई। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुणे में बुधवार की रात 65 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। इसे लेकर जिले में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में आज 165 और मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 107 मामले मुंबई में सामने आए हैं। इस तरह राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 3081 हो गई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में भारत में अब तक कोरोना वायरस के 12,380 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1489 लोग ठीक हो गए हैं और 414 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10,477 मरीजों का इलाज चल रहा है।


Leave a Reply