वकीलों को आर्थिक सहायता देगा बार एसोसिएशन मेडिकल ऐड से ले सकेंगे धनराशि

विवेक श्रीवास्तव

सुलतानपुर। कोरोना वायरस महामारी के कारण कोर्ट बन्द होने से आर्थिक संकट झेल रहे वकीलों के लिए बार एसोसिएशन ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। यह सहायता वकीलों को जीवन में एक बार मिलने वाले मेडिकल ऐड फंड से दी जाएगी। सरकार और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल  की उपेक्षा का दंश झेल रहे अधिवक्ता आवश्यकतानुसार 15000 रूपये तक की आर्थिक सहायता ले सकते हैं। ये मदद उन्ही वकीलों को मिलेगी जो सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। दीवानी कोर्ट बंद होने के कारण तमाम वकीलों को आर्थिक संकट भी झेलना पड़ रहा है। जिनके लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल या सरकार की ओर से अब तक किसी भी मदद की पहल नहीं की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बुधवार को दीवानी परिसर में सुल्तानपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी व कुछ पूर्व अध्यक्षों की बैठक में 15000 रूपये तक की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। बार अध्यक्ष वीके चतुर्वेदी ने कहा कि केवल वही अधिवक्ता आर्थिक मदद के लिए आवेदन करें जिन्हें जरूरत हो क्योंकि मेडिकल ऐड वकीलों को पूरे जीवन में एक ही बार मिल सकती है और सभी वकीलों को एक साथ आर्थिक सहायता दे पाना संभव नहीं ।  

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*