लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मरीजों से बातचीत भी की। योगी ने इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत न हो। इमरजेंसी में डॉक्टरों की उपलब्धता हर वक्त बनी रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मनोहर लोहिया के इमरजेंसी वार्ड में कोरोना और सामान्य मरीजों की भर्ती के लिए व्यवस्थाएं देखी। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किस तरह से रेड, येलो और ग्रीन जोन में भेजा जाता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने इमरजेंसी में डॉक्टर बढ़ाने के लिए भी कहा।
योगी आदित्यनाथ ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों के लिए पर्चा काउंटर, स्क्रीनिंग और फीवर क्लीनिक के बारे में भी जाना। निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने संस्थान में की गई तैयारियों के बारे में बताया। साथ ही मुख्यमंत्री को इमरजेंसी में आने पर कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों को भर्ती करने के लिए अलग से बनाए गए वार्ड का भी निरीक्षण कराया।


Leave a Reply