धमकी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस को शुक्रवार की दोपहर बाद धमकी भरा एक मैसेज प्राप्त हुआ है। मैसेज करने वाले ने यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा यूपी-112 के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग मुख्य शहरों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके साथ ही लिखा है कि वह यूपी 112 की बिल्डिंग को भी बम धमाके से उड़ा देगा। मैसेज करने वाले ने सरकार और पुलिस को चुनौती देते हुए कहा है कि वह एक धमाके से पूरी यूपी को दहला देगा। सरकार चाह कर भी कुछ नहीं कर पायेगी। सरकार सिर्फ बम धमाकों से यूपी को दहलती हुई देखती रहेगी।
मैसेज मिलने के बाद पूरे लखनऊ को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर मुख्य बाजारों पर डॉग स्क्वायड से चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*