चीन के खिलाफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ की दिल्ली इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को प्रेस क्लब के पास चीनी वस्तुओं और चीनी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने रोष प्रदर्शन करते हुए चीन के राष्ट्रपति सी जिंग पिंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ग्लोबल टाइम्स, और चीनी ऐप्स के खिलाफ भी विरोध जताया और राष्ट्रपति के फ़ोटो पर कालिख पोती।
प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, दिल्ली प्रदेश के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अनीश मिश्रा, वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, वोर्किंड जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के दिल्ली इकाई के प्रमुख नेता देवेंद्र सिंह तोमर, नरेश शर्मा, अशोक धवन, सुदीप सिंह, प्रोमोड गोस्वामी, पवन जुनेजा और कई अन्य गणमान्य शामिल रहे।
पवन कुमार ने कहा कि चीन के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। चीन की इस कयराना हरकत के लिए उसे हर तरह से माकूल जबाब दिया जा रहा है। उन्होंने पीटीआई संवाददाता द्वारा किया गया चीनी राजदूत के साक्षात्कार की भर्त्सना की और देश में छिपे गद्दारों को भी सबक सिखाने की नसीहत दी। महामंत्री अनीश मिश्र ने चीनी वस्तुओं का पूर्णरूपेण बहिष्कार करने की अपील की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि चीन ऐसा सांप है जिसको कितना भी दूध पिलाओ, लेकिन वह डसेगा ही डसेगा। चीन के घुटने टेकने तक इसका पूरा-पूरा बहिष्कार किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने ग्लोबल टाइम्स को खूब खरीखोटी सुनाई और देश के मीडिया में छिपे गद्दारों को भी सबक सिखने की सलाह दी। वहीं चीन विरोधी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र तोमर, नरेश शर्मा, सुदीप सिंह, अशोक धवन और अन्य सदस्यों की प्रशंसा की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*