कांग्रेस की आवाज नहीं दबा सकती यूपी सरकार: नरेन्द्र भारद्वाज

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शहनवाज आलम के साथ एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। शहनवाज की गिरफ्तारी का कांग्रेस के नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार दूसरी पार्टियों की आवाज दबा सकती है, लेकिन कांग्रेस की नहीं।
उन्होंने ने कहा कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश पुलिस को दमन का औजार बनाकर भले ही दूसरी पार्टियों की आवाज उठाने से रोक सकती है, कांग्रेस पार्टी की नहीं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर चार हफ्तों के लिए जेल में रखा। पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है। अब तो कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमों से भी नहीं डरने वाले। एक तरफ कोरोना महामारी के कारण पूरा प्रदेश परेशान है तो दूसरी तरफ डीज़ल और पेट्रोल के दामों की वजह से माध्यम वर्गीय लोगों की कमर टूट चुकी है। कांग्रेस हमेशा जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*