राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते आज जब सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद हैं, ऐसे में छोटे बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, मस्त और व्यस्त रखने के लिए इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 22 जून से 30 जून, 2020 तक ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन किया गया। लगभग एक सप्ताह के इस कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए आकर्षक गतिविधियां जैसे -बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, कुकिंग विदआउट फ्लेम, कैलीग्राफी, योगा, वेस्टर्न डांस, टेक क्राफ्ट तथा इंस्ट्रमेंटल म्यूजिक की व्यवस्था की गई थी।
प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 9 बजकर 40 मिनट तक तथा 10 बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक रखा गया था। इस बीच दो गतिविधियों से सम्बंधित वीडियो भेजे जाते थे। गतिविधियों के क्रियान्वन एवं बच्चों के दिशा-निर्देशन हेतु कक्षाध्यापिका तथा गतिविधिं अध्यापिका आवश्यक रूप से उपस्थित रहती थीं। इस प्रकार बदली हुई परिस्थितियों में भी घर में रहते हुए बच्चों ने समर कैंप का भरपूर आनंद उठाया तथा विद्यालय का यह प्रयास सभी अभिभावकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया है।


Leave a Reply