राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ( भारत) ने चिकित्सक दिवस पर बुधवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना संकट के दौरान लोगों की सेवा में जुटे चिकित्सकों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि डाक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है, कोरोना महामारी के संकट के दौरान तमाम स्वास्थ्य कर्मियों ने इसे बखूबी चरितार्थ किया है ।
डॉ वर्मा ने कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना वायरस से त्राहिमाम कर रहा है तो डॉक्टर और स्वास्थकर्मी ही एक हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ रहे हैं। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम इन योद्धाओं का सम्मान कर इनका हौसला बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि बिसरख स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा सचिन्द्र मिश्रा के साथ अन्य चिकित्सीय स्टाफ और आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सुनीता यादव, डा संजीव शर्मा, डा महकार सिंह, डा इन्द्र्जीत, डा जितेन्द्रपाल, अरविंद चौधरी, अंशु चौधरी, गोविन्द पाण्डेय, निर्मल वर्मा, सीमा, ज्योति आदि को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।


Leave a Reply