गैंगस्टर विकास दुबे पर और कसा शिकंजा, लखनऊ वाले घर पर पहुंची एलडीए टीम

लखनऊ। गैंगस्टर विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश प्रशासन का शिकंजा अब कसता जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ प्रशासन की टीम विकास दुबे के घर पहुंची। विकास दुबे का कानपुर वाला घर पहले ही ढहाया जा चुका है, ऐसे में अब लखनऊ का घर भी ढहाया जा सकता है। लखनऊ में कृष्णानगर के इंद्रलोक में विकास दुबे का घर स्थित है। एलडीए की टीम उसके घर का मुआयना कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कानपुर में हुए एनकाउंटर में विकास दुबे और उसकी गैंग ने 8 पुलिसवालों को मार डाला। इसके बाद से उस पर एक्शन तेज़ हो गया है। लखनऊ वाले मकान को गिराने की प्रक्रिया पर काम जारी है। मालिकाना हक, नक्शा, दस्तावेज जांच की गई। लखनऊ विकास प्राधिकरण की शुरुआती जांच में विकास के मकान को लेकर काफी कुछ गड़बड़ मिला है।
वहीं पिछले चार दिनों से विकास दुबे की तलाश जारी है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उत्तर प्रदेश पुलिस, एसटीएफ की कई टीमें यूपी का चप्पा-चप्पा छान रही हैं। आशंका है कि वह नेपाल बॉर्डर की तरफ या फिर बीहड़ इलाके की ओर भाग गया है। उस पर अब तक पुलिस ने ढाई लाख का इनाम रखा है और उसके पोस्टर चस्पा कर उसे ढूंढा जा रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*