एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत को समर्पित एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया ने स्वतंत्रता दिवस पर बुलंदशहर रोड स्थित इंडिस्ट्रीयल एरिया में संस्था कार्यालय प्रांगड़ में झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन (उत्तर प्रदेश) मुकुल शर्मा ने किया। स्वतंत्रता दिवस के इस महान पर्व पर संस्था ने कई कोरोना योद्धाओं- स्वास्थ्यकर्मियों, पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों को फूल-माला, प्रसंशित पत्र व तिरंगा से सुशोभित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के जिला चेयरमैन गाजियाबाद ऋषभ अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित 15 अगस्त का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम संस्था के उत्तर प्रदेश चेयरमैन मुकुल शर्मा ने झंडा रोहण किया। उसके बाद ऋषभ अग्रवाल ने मुकुल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, संस्था के संरक्षक राकेश अग्रवाल, राकेश स्वामी और महासचिव जितेन्द्र कुमार को फूल-माला व तिरंगा पटका पहनाकर उनका स्वागत-सत्कार किया। मुकुल शर्मा ने गलवान घाटी में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और फिर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पत्रकार बंधुओं और पुलिस प्रशासन ने जो त्याग और समर्पण भाव से सहयोग किया है, उसके लिए संस्था इन सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करती है और इनके सेवाभाव के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं।
संस्था के प्रदेश संरक्षक राकेश अग्रवाल और राकेश स्वामी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का अग्रह किया। स्वतंत्रता की 73वीं वर्षगांठ के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन उपस्थित रहे। उनके साथ-साथ एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कुमार ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला मुख्य निदेशक ललित चोपड़ा, मुख्य प्रभारी राजीव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानंद सिंह, संयोजक नवीन वर्मा, अशोक कुमार अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा कई पत्रकार भी उपस्थित रहे। संस्था के ऋषभ अग्रवाल और महासचिव मोहिंदर डेंग ने सभी साथियों के प्रति धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*