संजय राउत के ‘अपशब्द’ पर कंगना का जवाब- ‘पहले मुझे साइको, स्टॉकर बताया और अब…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपने बेबाक बोल की वजह से खबरों में हैं। एक्ट्रेस ट्विटर के जरिए लगातार अपनी बात रख रही हैं और उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों पर नाम लेकर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, पहले नेपोटिज़्म को लेकर छिड़ी बहस के बाद अब मराठा को लेकर वाद विवाद हो रहा है। इसके बाद कंगना रनोट और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है।
इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संजय राउत एक मीडिया चैनल को बाइट देते हुए कंगना को लेकर अपशब्द कहते दिखाई दे रहे हैं। इस पर अब कंगना ने संजय राउत को जवाब दिया है। कंगना ने संजय राउत का जवाब देते हुए पूछा है कि इंटोलेरेंस डिबेट वॉरियर्स अब कहां हैं? उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं 2016 में उन्होंने मुझे एक स्टॉकर कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे हरामखोर लडक़ी का खिताब दे दिया।’
इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा है, ‘इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। इस वक्त इनटोलेरेंस डिबेट वॉरियर्स कहां हैं?’ संजय राउत के बयान के बाद इंटरनेट पर इसकी काफी चर्चा हो रही है और यूजर्स राउत के बयान की आलोचना कर रहे हैं।
कंगना ने हाल ही में मुंबई में डर लगने वाली बात कही थी, जिसके बाद संजय राउत ने कह दिया था कि ऐसे में कंगना को वापस मुंबई नहीं आना चाहिए। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखाए। तब से यह विवाद जारी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*