- राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
- इंडिया गेट पर नवल ऑफिसर गौरव सेनानी मदन शर्मा के मामले को लेकर किया प्रदर्शन
- राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया गेट पर सोमवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने मुंबई में पूर्व नवल ऑफिसर के साथ हुई गुंडागर्दी के विरोध में सांकेतिक मार्च का आयोजन किया और राष्ट्रपति ज्ञापन देकर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
मुंबई के कांदीवली स्थित लोखंडवाला काम्प्लेक्स में सेना के पूर्व नवल ऑफिसर गौरव सेनानी मदन शर्मा को शिव सेना के शाखा प्रमुख कमलेश कदम और उनके 8-10 साथियों ने घर से बुलाकर केवल इसलिए सरेआम मारा-पीटा, क्योंकि उन्होंने एक व्हाट्सएप पोस्ट फॉरवर्ड कर दी थी। प्रदर्शन में मौजूद मेजर जनरल एस पी सिन्हा ने कहा की एक नवल ऑफिसर के साथ ऐसा बर्ताव इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि महाराष्ट्र में आम आदमी का कोई वजूद नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसके अलावा भी अभी हाल में महाराष्ट्र में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जो सरकार पर प्रश्न खड़ी करती हैं।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि जले पर नमक छिड़कने का काम तब हुआ जब आरोपियों को पुलिस ठाणे से ही जमानत दे दी गई। इस मामले में राष्ट्रीय सैनिक संस्था पूरी तरह से गौरव सेनानी मदन शर्मा का समर्थन करती है। हम अपनी तरफ से और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के देश भर के 91 हज़ार सदस्यों की तरफ से मांग करते हैं कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कमांडर कुम्रेश शर्मा , गौरव सेनानी राजेन्द्र बगासी , गौरव सेनानी पी पी सिंह , एडवोकेट सुनील कुमार , राहुल पूरी , राजिव जोली खोसला , श्रीमती उर्वशी वालिया , कुमारी दर्शन कुर्करनी , श्रीमती पूजा शर्मा , गौरव सेनानी बाबू राम यादव , श्री पुष्कर त्यागी , कुमारी स्वाति बंसल , श्री संजय शर्मा , प्रनव सिंघल , धर्मेन्द्र सिंह , अरविन्द सिंह , अरुण चौधरी , डा राजेश ओझा , अमिता , अंजलि शर्मा , हन्नी श्रीवास्तव , सुनेना तंवर , अमित पवार , मुकेश प्रजापति , महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।


Leave a Reply