पर्यावरण के संरक्षण के लिए ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ ने किया पौधरोपण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। डीएम कालोनी में ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ संगठन की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रिया वर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि जनजन में पर्यावरण हमारे जीवन का कितना बहुमूल्य स्तभ है।
जन जीवन से लेकर वातावरण और बच्चों में पर्यावरण आधारित विषय पर भी संस्था ने पूर्ण जानकारी दी। साथ ही संगठन ने इस मौके पर पीपल ,बरगद, पाकड़, सेमल, आम, कनेर व अन्य 40 पौधों का रोपड़ किया। लोगों को बताया गया कि पर्यावरण से प्रेम हम क्यों करें? इसका संरक्षण कैसे किया जाए। रविवार को आयोजित समर्थ नारी समर्थ भारत गाजियाबाद संगठन के इस कार्यक्रम में क्रीडा संयोजिका प्रेमलता बक्शी, अंजली धारीवाल, रीना बक्शी, निशा शर्मा व अन्य महिलाओं और उनके परिवार ने सहभागिता निभाई।
संगठन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती नीरा सिन्हा वर्षा ने संगठन के पर्यावरण और जल संरक्षण आयाम के लिए वृक्षों के लिए धरती के गर्भ धारण करने के लिए सावन से क्वार तक का मौसम पर्यावरण के अनुकूल बताते हुए कहा कि बारिश का मौसम और धरती में नमी पौधों की जड़ों को धीरे-धीरे संचती रहती है । जड़ मिट्टी की ममतामयी स्नेहिल लेप के साथ धरती को मजबूती और प्रकृति में सुन्दरता के साथ वृक्षों से जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बृहद मात्रा में आक्सीजन जनमानस, जीव-जन्तुओं के जीवन में प्रवाहित करने का कार्य करते हैं। हम सभी को अपना कर्तव्य समझकर आनेवाली पीढ़ियों के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने समाज को सजग करने के लिए एक नारा दिया- आओ धरती सजाएं, पर्यावरण संरक्षण संकल्प हमारा।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*