समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन ने देश को समर्थ बनाने की ली शपथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर्स सिटी में अखिल भारतीय महिला संगठन समर्थ नारी समर्थ भारत की महासचिव श्रीमती प्रिया वर्मा के नेतृत्व में श्रीमती सविता चौधरी के आवास पर एक बैठक की गई। प्रमुख महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक में सर्वप्रथम आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। उसके बाद उपस्थित महिलाओं ने संगठन में विश्वास जताते हुए संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए देश को समर्थ बनाने की शपथ ली।
समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की महासचिव श्रीमती प्रिया वर्मा ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि रविवार, 4 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती नीरा सिन्हा वर्षा द्वारा संगठन की संरक्षिका श्री राधा रानी सरकार के श्रीचरणों में नैनो हवन कुण्ड प्रज्वलित कर समस्त समर्थ नारियों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद श्रीमती प्रिया वर्मा ने श्रीमती नीरा सिन्हा वर्षा को अंगवस्त्र स्वागत स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर श्रीमती सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए भारत को समर्थ बनाने में भारत की महिलाओं की अहम भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि समर्थ नारी समर्थ भारत का लक्ष्य शस्त्र से शास्त्र तक और रोटी से रोजगार तक है। देश की आधी आबादी का यह कार्य है। अगर हम ठान लें तो प्रबल इच्छाशक्ति के बल पर भारत को पुन: सोने की चिडिय़ा बना सकते हैं। और यह कार्य हम सब को राष्ट्रहित में करना ही है। मातृशक्ति इसके लिए पूर्ण समर्थ है।
बैठक में सर्व सम्मति से सुश्री प्रेमलता बक्शी को गाजियाबाद क्रीड़ा संयोजिका नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डा. सुषमा सिंह, सुरभि सिंह, अंजली धारीवाल, विदुषी, रेनू बक्शी आदि महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत के साथ हुआ।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*