नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान पिछले 7-8 महीनों से भारत की 80 करोड़ गरीब जनता को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि इसमें कुल डेढ़ लाख करोड़ रुपये का खर्च आया है।
खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने 75 रुपये का सिक्का जारी किया। इसके अलावा उन्होंने आठ फसलों की हाल ही में विकसित जैव विविधता वाली 17 किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस साल का नोबल शांति सम्मान से नवाजे जाने को लेकर भी प्रधानमंत्री ने एफएओ को बधाई दी। साथ ही एजेंसी को भारत के प्रस्ताव को मंजूर करने के लिए धन्यवाद कहा।


Leave a Reply