हरियाणा: निकिता मर्डर मामले पर बवाल, दिल्ली-मथुरा हाईवे पर लगाया जाम

नई दिल्ली। हरियाणा के बल्लभगढ़ में सरेआम छात्रा की हत्या के मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है। पीडि़त परिवार सडक़ पर बैठ गया है। इस वारदात को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपित तौसिफ और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लोगों की नाराजगी नहीं खत्म हो रही है। धरना-प्रदर्शन कर रहा परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया है।
परिवार का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि अगर यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता है। हमें यूपी जैसा न्याय चाहिए। हम हमेशा बीजेपी के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन आज हमारे साथ कोई नहीं है। न तो बीजेपी वाले आए और न ही कांग्रेस या बीएसपी वाले।
निकिता के परिवार का कहना है कि यह लडक़ा कई साल से निकिता को तंग कर रहा था। हमने 2018 में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लडक़े को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लडक़े के परिवारवालों ने हाथ-पैर जोड़ लिए। हमने भी लडक़ी का भविष्य सोचा और मामला वापस ले लिया। उसके बाद कोई दिक्कत नहीं थी।
निकिता के परिवार का कहना है कि तौसिफ कुछ दिनों से लडक़ी पर शादी का दबाव बना रहा था। सोमवार शाम को लडक़ी पेपर देकर बाहर निकल रही थी, तभी तौसिफ आया और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने लगा। जब लडक़ी नहीं मानी तो उसने गोली मार दी।
फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसके लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और राजपत्रित स्तर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाकर आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की कोशिश रहेगी। उन्होंने इस मामले में सभी लोग से संयम बनाए रखने की आपील भी की है।
कौन है तौसिफ:
बताया जा रहा है कि तौफिफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं। तौफिफ का चचेरा भाई आफताब अहमद इस समय मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक है। आफताब अहमद के पिता खुर्शीद अहमद, हरियाणा के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। तौसिफ का सगा चाचा जावेद अहमद इस बार सोहना विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*