मुंगेर में भीड़ ने थाना फूंका, चुनाव आयोग ने डीएम-एसपी को हटाया

पटना। बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर आज फिर बवाल हुआ है। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। दरअसल, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज सैकड़ों युवा सडक़ पर उतर आए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए, जहां लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए डीएम और एसपी को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा। थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई है। हालात अब काबू में बताए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीकांड के विरोध में चेंबर आफ कॉमर्स ने आज मुंगेर बाजार बंद बुलाया था। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी बाजार में व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील करते दिखे। इस वजह से अधिकतर दुकानें भी बंद हैं लेकिन मुंगेर का माहौल तनावपूर्ण है और जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनाती है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*