नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एसी भटनागर ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेंद्र सक्सेना, विशेष सलाहकार जितेन्द्र बच्चन, दिल्ली प्रदेश एनसीआर अध्यक्ष डीके सक्सेना, महासचिव अरुण श्रीवास्तव, बीएम निगम व सह प्रभारी विकास सक्सेना भी उपस्थित रहे। इन सभी ने इंदिरा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उल्लेखनीय है कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं, इसके बाद 1980 में दोबारा वह इस पद पर पहुंचीं। आज उनकी पूण्यतिथि के मौके पर कायस्थ रत्न एसी भटनागर ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि मैं सम्मानपूर्वक उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


Leave a Reply