ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी का छापा

मुंबई। बॉलीवुड ड्रग्स मामले में आज सोमवार की सुबह एनसीबी ने बांद्रा स्थित अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन का पता चला था। इसके बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स से जुड़ने की बात को परत-दर-परत खोलना शुरू किया। पिछले महीने रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के भाई को ड्रग्स के केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से हशीश और टेबलेट्स मिली थीं। ये दोनों ही चीजें नारकोटिक्स की तरफ से बैन हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को एनसीबी ने बॉलीवुड के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर रेड की थी। पता चला है कि फिरोज के घर से एनसीबी को कुछ ड्रग्स बरामद हुए हैं। इस रेड के समय नाडियाडवाला अपने घर पर उपस्थित नहीं थे। इससे पहले ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती समेत लगभग 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*