हिन्दी सिनेमा सम्मान समारोह 2020 का 28 को होगा वर्चुअल आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नोएडा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस वर्ष हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह 2020 28 नवम्बर को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह में पुरस्कारों के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। जूरी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हैं। उनके अलावा IMPPA- इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष टी.पी. अग्रवाल, नेशनल अवार्ड्स जूरी के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ निर्देशक राहुल रवैल, फिल्म फाइनेंसर और निर्माता श्याम श्रॉफ, अनुभवी पत्रकार और एडिटर फिल्म इन्फॉर्मेशन कोमल नाहटा, FWICE- फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लोयी के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी शामिल हैं।
इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बिताया कि जूरी पुरस्कार समारोह के लिए पुरस्कार विजेताओं को अंतिम रूप दे रही है, जो 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह की शुरुआत शत्रुघ्न सिन्हा की अध्यक्षता में 12 नवंबर, 2017 को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुई थी। इस समारोह का उद्देश्य हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर मान्यता देना है, क्योंकि हिंदी भारत की लिंक भाषा है जो एक दूसरे को जोड़ने का काम करती है और इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हिंदी सिनेमा अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है।

18 Comments

  1. Hello! I could have sworn I’ve been to this blog before but after browsing through some of the post I realized it’s new to me. Anyways, I’m definitely happy I found it and I’ll be book-marking and checking back frequently!

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*